नीमच। जिले के जावद क्षेत्र में नयागांव चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 11 बजे की है। हादसे में नीमच के बगीच नंबर 6 निवासी रमेश (60) पिता मांगीलाल घायल हो गए। वे निम्बाहेड़ा में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

नीमच जिला अस्पताल में इलाज-
घटना की सूचना मिलते ही नयागांव टोल प्लाजा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक पंकज बोरासी और पैरामेडिकल स्टाफ विनोद शर्मा ने घायल को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया। रमेश के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
