BREAKING NEWS
NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<     BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 14 सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 4:20 pm
NEWS : राजकीय स्कूल में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित, स्कूल के विकास कार्यों का दिया आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नव पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मूंदड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एसडीएमसी सदस्य गजेंद्र नवलखा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि नवलखा ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विधायक श्रीचंद कृपलानी की ओर से स्कूल के विकास कार्यों का आश्वासन दिया।


डीईओ मूंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। संस्था प्रधान तहसीन परवीन ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और सर्वाधिक उपस्थिति वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राएं देवांगी और इल्मा खान ने व्याख्याता नीलम प्रजापति के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।


नगर महामंत्री देवकरण समदानी, शिल्पा जैन और समाजसेविका रेखारानी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। स्कूल स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE