BREAKING NEWS
NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<     BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 14 सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 7:17 pm
NEWS : महाशिवरात्रि के मौके पर अनुष्ठान, भक्तों ने किया महादेव का विशेष श्रृंगार, शिवालयों में दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों पर पूरी रात धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा। शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा वहीं रात के समय चारों पहर रूद्राभिषेक का दौर अनवरत सुबह तक चलता रहा। नगर के खरड़ेश्वर महादेव, हजारेश्वर, संगम, नीलकंठ, नागचंडेश्वर, हाटकेश्वर और केलझर महादेव आदि स्थानों पर चारों पहर रूद्राभिषेक हुए।

खरड़िया महादेव में भोर तक चला अभिषेक-
खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे दिन जहां धार्मिक अनुष्ठान हुए वहीं रात को रूद्राभिषेक का दौर चलता रहा। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर पांच क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। महादेव मंदिर में 100 लीटर दूध, 10 लीटर शहद, 100 लीटर गन्ने का रस, भांग और विभिन्न सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया, वहीं सुबह महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया और महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष किशनलाल सोनी, अरविन्द ढीलीवाल, देवराज साहू, ओमप्रकाश भंडारी, सुरेश चन्द्र डांगी, महेश सोनी, अर्जुन सोनी, शिवप्रकाश पंडिया सहित संस्थान के पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भजनों की गंगा ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें सुमित हेड़ा, अभिनन्दन काबरा, खुशी जोशी, अशोक जोशी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE