चित्तौड़गढ़। सीए ब्रांच चित्तौड़गढ़ के प्रबंध कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग ब्रांच परिसर पर अध्यक्ष नितेश सेठिया की अध्यक्षता में हुई । उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के स्नेह सहयोग एवं परिश्रम से चित्तौड़गढ़ ब्रांच का सीए इंस्टिट्यूट मे एवं जिला स्तर पर एक अलग ही पहचान कायम की है।
सीए ब्रांच चित्तौड़गढ़ में चुनाव 29 जनवरी को हए जिस में पियूष अग्रवाल,प्रकाश चन्द्र मुरोटिया,दीप्ती सेठिया ,नितेश शर्मा ,गौरव जगेटिया एवं नितिन काबरा चुने गए। वर्ष 2025-29 की समिति की मीटिंग ब्रांच परिसर पर आज 27 फरवरी को अध्यक्ष नितेश सेठिया की अध्यक्षता में हुई! जिसमे सीए पीयूष अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । उपाध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव ड्रा द्वारा किया गया जिसमे सीए प्रकाश मोरोटिया व् सचिव दीप्ति सेठिया को निर्वाचित किया गया। कोषाध्याक्ष के रूप में सीए नितेश शर्मा को सर्वसम्मति से चयन हुआद्य सीए गौरव जागेटिया व सीए नितिन काबरा को एग्जीक्यूटिव सदस्य चुना गया । नई कमिटी को पूर्व अध्यक्ष सीए आई .एम सेठिया ,अशोक सोमानी,गोपाल मुंदड़ा,बी.के .डाड,अंकुर गोयल , आकाश दुधानी ,प्रतिक कोठारी व् मयंक शर्मा सहित सभी सीए ने बधाई दी।