नीमच। मिस्री कैलेंडर के अनुसार दाऊदी बोहरा समाज के पवित्र रमजान माह की आज से शुरुआत हो चुकी है। नीमच में दाऊदी बोहरा समाजजनों के द्वारा आज माहे रमजान का पहला रोज़ा रखा गया है। नीमच में रमज़ान महीने के मुक़द्दस महीने में समाजजन अमाकीने मोहम्मदीया बोहरा कॉलोनी की नजमी मस्जिद, बोहरा बाजार की हुसामी मस्जिद, सैफी कॉलोनी, हुड़को कॉलोनी, बांग्ला नंबर 38, बंगला नंबर 20, नीमच सिटी की ज़ैनी मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। कुरआने पाक की तिलावत होगी। पूरा महीना रोजा रखकर लोग इबादत में गुज़ारेंगे। कल जनाब आमिल साहब मुर्तुजा भाईसाहब हुसामुद्दीन की इमामत में नजमी मस्जिद में रमजान की पहली रात की नमाज पढ़कर सैयदना साहब की लंबी उम्र की, मुल्क और कौम की तरक्की व अमनों अमान की दुआ की गई। मातमे हुसैन अलैहिस्सलाम किया गया।