शाजापुर। ग्राम अमरूद देवास की गौशाला के शेड में लगे चद्दर 62 नग अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी की किये जाने पर थाना सुन्दरसी पर अप क्र 35/25 धारा 305 (म) बी एन एस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय टी0एस0 बघेल व अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोकचंद पवार साहब के द्वारा थाना सुंदरसी पर टीम गठित कर मामले का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए थे जिस पर से थाना सुंदरसी पुलिस ने कार्रवाई करते फूल सिंह पिता बिहारी लाल गुर्जर के जंगल में खेत वाले घर दविश देकर चोरी गया मशरूम का 26 नग तीन सेट चद्दर जप्त की थी। उक्त स्थान से आरोपी की तलाश करते हैं आरोपी नहीं मिला। जिसकी तलाश करते पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिससे पूछताछ करते आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया है घटना में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।
टीम में विशेष योगदान श्रीमान थाना प्रभारी महोदय पंकज शाक्य छावनी राधेश्याम गोयल प्रधानारक्षक 708 कृष्णपाल सिंह प्रधान आरक्षक 604 ओम प्रकाश पटेल प्रधान आरक्षण 92 रवि रविंद्र राय आरक्षक 258 मनोज शर्मा आरक्षक 224 रूप सिंह यादव आरक्षक 108 आशुतोष शर्मा सैनिक चालक 26 चंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।