BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2025, 4:12 pm
BIG NEWS : शहर की नीमच सिटी थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी, जब फरार हुए ये दो आरोपी तो उड़ी खाकी नींद, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, टीम बनाकर दी दबिश, हत्थे चढ़े दिलशाज और शाहिद, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी जुबेर पिता जाहिद मीर निवासी नाका नं. 04 बघाना नीमच को चौथखेडा फन्टे से फोरलाईन फंटा के पास नाकाबंदी कर आरोपी के कब्जे से 68 ग्राम एमडी एवं मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में एमडी ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में विवेचना के दौरान आरोपी जुबेर पिता जाहिद मीर द्वारा उक्त एमडी निवासी परवेज पिता शेर आजम निवासी नौगवा जिला प्रतापगढ़ (जीजा) द्वारा उपलब्ध करवाने एवं स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रग पेडलरों को देने संबंधी जानकारी दी गई थी। 
प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ड्रग पेडलर दिलशाज उर्फ निगुगू पिता जाकिर हुसैन कुरैशी 25 साल निवासी भगवानपुरा नीमच सिटी एवं शाहिद उर्फ साहिल उर्फ वांटेड पिता मो रफीक कुरेशी निवासी बगला 47 जैन कॉलोनी को गिरफ्तार किया जाकर जेल दाखिल कराया गया तथा नौगवा प्रतापगढ़ निवासी परवेज (जीजा) की तलाश करते सकुनत से फरार होना पाया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा आरोपी परवेज एवं स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों के अन्य ड्रग पेडलरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। 

गिरफ्तार आरोपी-
- दिलशाज उर्फ निग्गू पिता जाकिर हुसैन कुरैशी 25 साल निवासी भगवानपुरा नीमच सिटी 
- शाहिद उर्फ साहिल उर्फ वांटेड पिता मो रफीक कुरेशी निवासी बगला 47 जैन कॉलोनी नीमच 

फरार आरोपी-
- परवेज पिता शेर आजम निवासी नौगवा जिला प्रतापगढ़

सराहनीय कार्य-
उक्त कार्य में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE