BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 12:08 pm
BIG NEWS : नीमच के अस्पताल में मृत महिला के गले से निकाली सोने की चैन, पीड़ित पक्ष ने ज्ञानोदय हॉस्पिटल व चौधरी नर्सिंग होग के स्टॉफ पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इन दिनों हॉस्पिटल में लूट कसोट के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। वही अब एक ऐसा ही मामला नीमच जिले से भी सामने आया है, जहाँ एक मृत महिला के गले से सोने की चैन चुराने की घटना हुई है। वहीं पीड़ित पक्ष ने हॉस्पिटल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


जीरन के राजकुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नाम आवेदन देते हुए बताया कि उनकी माता प्रेमलता जैन पति बाबूलाल जैन निवासी ग्राम जीरन को अकस्मात स्वास्थ्य खराब होने से उन्हे 4 अप्रेल को जीरन से नीमच के प्रायवेट चौधरी नर्सिंग होम उपचार हेतु लाए थे। जहां कुछ देर उपचार के दौरान कनावटी स्थित ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सालय में रेफर कर दिया। जहां 3-4 घंटे के बाद प्रार्थी की माता प्रेमलता जैन को मृत घोषित कर दिया। 


वहीं राजकुमार जैन ने बताया कि मेरी माता को जब उपचार हेतु नीमच लाए थे, तब उनके गले में चैन थी, किंतु बाद में गले से चैन गायब थी और मेरी माता के गले पर केवल चैन खींचने के निशान ही दिखे, जब चैन गले में नही पाई गई। जिस संबंध में संबंधित नर्सिंग होम में पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई वास्तविकता से संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया और ना ही सही से सीसीटीवी फुटेज बताए गए, जिस पर मैंने उक्त मामले में एक शिकायती आवेदन दिया है, जिस पर जंचकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE