BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2025, 1:46 pm
BIG NEWS : साडास थाना क्षेत्र का आकोड़िया तिराहा और बाइक सवार तस्कर, जैसे ही बढ़े आगे तो रास्ते में मिली खाकी, फिर पूछताछ के बाद ली तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, डिक्की में छुपाकर ले जा रहे थे अफीम, अब सलाखों के पीछे रहेंगे रामलाल और कालू, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 945 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी आजाद पटेल उ.नि., हैड कानि. कैलाशचन्द्र, बाबुलाल, मखनलाल, अमीनचन्द, मुकेश, रामलाल व महेश गिरी द्वारा साडास थाना सर्कल के आकोडिया तिराया पर नाकाबन्दी की गई। इसी दौरान तुम्बडिया की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई, जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया व संदिग्ध होने पर मोटरसाईकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल की डिक्की में सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई जिसमें 945 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। 


उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के कारोई थानांतर्गत राजपुरा निवासी 40 वर्षीय रामलाल पुत्र मांगीलाल गुर्जर व कारोई थानांतर्गत रायड़ा निवासी 58 वर्षीय कालू पुत्र नन्दा गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE