गरोठ। शामगढ़ रोड पर स्थित अभिनव पेट्रोल पंप के सामने भयानक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शादाब अली पिता पीरु मोहम्मद निवासी गरोठ की मौके पर ही मौत होने से परिवार में मातम पसर गया।

बताया जा रहा है कि 6 माह पूर्व ही उसका निकाह हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही गरोठ थाने के उप निरीक्षक मनोज महाजन मौके पर पहुंचे और मामला जांच में लिया।
