सिंगोली। नीमच-सिंगोली मार्ग पर मेघनिवास के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8 बजे करीब नीमच-सिंगोली मार्ग पर मेघनिवास के पास मस्जिद मोहल्ला कास्या राजस्थान निवासी लालाराम पिता भवानी सिंह भील नामक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली पहुंचाया। जहां डॉक्टर राहुल यादव एवं टीम ने घायल का प्राथमिक इलाज कर उसे रेफर किया।

बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन का चालक लालाराम भील को टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लालाराम के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया।
