BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2025, 3:57 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और रात्रि गश्त पर अधिकारी, जैसे ही पहुंचे यहां तो संदिग्ध परिस्थितियों में दिखा ट्रक, फिर जब तिरपाल हटाकर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एन एस सिसोदिया के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.05.2025 को रात्रि गश्त के दौरान भ्रमण करते समय एक संदिग्ध अशोक लिलेंड ट्रक जो कि तिरपाल से ढका हुआ था खड़ा मिला तलाशी लेते ट्रक चालक उपस्थित नही पाया गया जो आसपास तलाश करते नही मिला। ट्रक के अन्दर से 81 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया। थाना मनासा पर ट्रक चालक के विरुध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

जप्तसामग्री-
16 क्विंटल 40 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रक कुल कीमत 3502000 रुपये।

सराहनीय कार्य-
इस सराहनीय कार्य मे थाना मनासा की टीम उनि. आई. के. तिवारी, आर. विनोद भाटी, आर. पिकेंश मोगिया, आर. पंकज राठौर, सैनिक घनश्याम राठौर का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE