BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 5:54 pm
BIG NEWS : जावदा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बोलेरो पिकअप वाहन से हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही तस्करों ने देखी खाकी की नाकाबंदी तो अंधेरे में किया ये काम, फिर अधिकारियों ने ली तलाशी, 65 कट्टों में भरा था क्विंटलों से माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की जावदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 65 कट्टों में भरा 12 क्विंटल 53 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्रवाई के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन व डीएसपी रावतभाटा कमल प्रसाद मीणा के सुपरविजन में गुरुवार रात्रि को थाना जावदा के थानाधिकारी देवेंद्र कुमार उप निरीक्षक, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र, प्रेमाराम, दिनेश, कमलेश व कन्हैयालाल द्वारा रात्रि के समय थाना क्षेत्र के बंडाई, बाघपुरा, बालागंज में गश्त करते हुए बस्सी तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान जावदा की तरफ से एक बोलेरो पिकअप आती हुई नजर आई, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने हाथ का इशारा किया तो बोलेरो पिकअप के चालक ने पिकअप को नाकाबंदी स्थल से 20-25 मीटर पहले रोक दी। चालक व उसके पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति दोनों फाटक खोलकर नीचे उतरकर जंगल की तरफ भाग गए। जिनका पुलिस जाप्ता ने काफी पीछा किया, लेकिन उक्त दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर वन क्षेत्र में भाग गए। मौके पर खड़ी पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप बोलेरो में 52 टाट की खाकी बोरियों व 13 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 12 क्विंटल 53 किलोग्राम 81 ग्राम डोडा चूरा मिला। जिसको नियमानुसार जब्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्रवाई में कांस्टेबल प्रेमाराम व कमलेश की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE