BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 31, 2025, 10:44 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की निकुंभ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बदमाशों ने दिया इन बड़ी वारदातों को अंजाम, अब चढ़े खाकी हत्थे, पूछताछ में कबूला राज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुंभ थाना पुलिस ने बडीसादडी, मंगलवाड मण्डफिया, थानो की लुट तथा चोरी की करीब 6 वारदातों का खुलासा करते हुए मोग्या व बावरी  गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी देशराज कुलदीप के निर्देशन में निकुम्भ थानाधिकारी रामसिहं  के सुपरविजन में थाना निकुम्भ में पिछले दिनो माईंस पर चोकीदारो के साथ मारपीट कर बन्दूक, मोटरसाईकिल, केबल वगैरा चोरी करने एवं गांव पालाखेडी से रात्री को सोई हुई महिला के गले से मांदलिया लूटने व गांव भालोट  से चोरी गई मोटरसाईकिल सहित तीनो मामलो  का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एएसआई बलवन्तसिंह मय जाप्ते  की एक टीम  गठित की गई।  थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस थाना निकुम्भ की टीम व साईबर सैल की टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंधान करते हुये उक्त वारदात स्थलो का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाये तथा रूट के रास्तों के करीब 20 सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग प्राप्त कर साईबर सैल के कानि रामावतार की मदद से तकनीकी विश्लेषण करवाया गया। मोबाइल डाटा रिकार्ड का विश्लेषण किया गया। आरोपियो को नामजद कर धरपकड का प्रयास करते हुये दो आरोपी भैरूलाल व विशाल को गिरफतार किया गया व दोनों की सूचना निशादेही से भैरूलाल के घर पर छुपाई हुई भालोट से चुराई हुई बाईक बरामद की गई है। दिगर वारदातो में चोरी गये मशरूका माल के बारे में पूछताछ जारी हो बरामदगी के प्रयास जारी है।

तरीका वारदात-
बाईक चोरी में गिरफतार आरोपी भैरूलाल व विशाल द्वारा अपने साथियो के साथ बाईको पर दिन में घूमते और कही पर भी अकेली महिलाओ को देख गहने लूट लिये जाते और लूटने के बाद कच्चे रास्तो से भाग जाते तथा रात्री को जब भी घटना को अन्जाम देते तब अपने मोबाईल बन्द कर घटनास्थल पहुंचते थे। गिरफतार आरोपी के दिगर साथी मुख्य आरोपी छोटीसादडी जिला प्रतापगढ का हिस्ट्रीशीटर कंवरलाल बावरी है जो अलग अलग बदमाशो को अलग अलग वारदातो में शामिल कर वारदातों को अन्जाम दिया जाता है।

गिरफतार आरोपी-
- भैरूलाल पिता पूरण लाल मोग्या उम्र 22 साल निवासी बानकिया की भागल थाना बडीसादडी
-  विशाल पिता शोभालाल मोग्या उम्र 19 साल निवासी पालाखेडी थाना निकुम्भ

आरोपियो द्वारा कबूल की गई वारदाते-
उक्त दोनो आरोपियो द्वारा चित्तौडगढ जिले के  निकुम्भ, बडीसादडी मंगलवाड, मण्डफिया थाने के अलग अलग गांवो से अलग अलग साथियो के साथ 6 वारदाते करना बताया है।
1. दिनांक 11मई 2025 की रात्री को भाटो का मिन्नाणा माईन्स पर सोये चोकीदारो से मारपीट कर एक बन्दूक ,एक बाईक व कैबल ,नगदी व सोने के लोंग ले जाना।
02. दिनांक 20 मई 2025 को खरदेवला थाना बडीसादडी सर्कल मे रास्ते जाती महिला का मांदलिया छीनकर ले भागे।
03. दिनांक 21 मई 2025 को मण्डफिया से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये।
04. दिनांक 21 मई 2025 को भालोट से मोटरसाईकिल चोरी कर ले गये।
05. दिनांक 21 मई 2025 को थाना सर्कल मंगलवाड के नंगावली गांव के समीप रास्ते जाती महिला को डरा धमकाकर टोप्स ले गये।
06. दिनांक 18 मई 2025 की रात्री में पालाखेडी में घर में सोई हुई महिला के गले का मांदलिया मारपीट कर छीन कर ले गये।

आपराधिक रिकार्ड-
01. फरार मुख्य सरगना कंवरलाल पिता केशुराम बावरी निवासी बम्बोरा खालसा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ जो थाना छोटीसादडी का हिस्ट्रीशीटर हो चोरी लूट नकबजनी डकेती आर्म्स एक्ट बलात्कार एनडीपीएस एक्ट सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट विधुत चोरी जुआ एक्ट एवं मारपीट सहित करीब 24 प्रकरणो में न्यायालय में चालान हो रखा है।
02. गिरफतार आरोपी भैरूलाल के खिलाफ मन्दिर चोरी एवं लूट के तीन मामलो में चालान हो रखा है।

पुलिस टीम-
रामसिंह  थानाधिकारी
एएसआई बलवन्तसिंह कानि. कमलेश ,थानसिंह, संदीप ,रघुवीर
साईबर सेल टीम- हैडकानि राजकुमार कानि रामावतार, रामनरेश

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE