BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 6:41 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खाकी ने किया महिला के साथ हुई इस बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा 21 मई को एक महिला के पहने सोने के दो मांदलिया व कान के टॉप्स लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लुटे गए आभूषण बरामद कर लिए है। वहीं दो आरोपियों को नामजद किया गया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 21 मई को  मंगलवाड़ थाने के नंगावली गांव में दो मोटर साईकिल पर सवार चार युवकों ने एक महिला गंगा बाई पत्नि मोहन खारोल से नल से पानी भरते समय पानी पीने के बहाने उनके पहने सोने के दो मांदलिया व कान का एक टॉप्स झपट्टा मार कर लूट ले जाने के मामले में मंगलवाड़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। 


उक्त मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर माल बरामदगी के निर्देश दिए गये। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी बडीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवानलाल पु.नि., एएसआई जगदीश चन्द्र, प्रेम शंकर, कानि. प्रेमाराम, गोमाराम, राकेश कुमार, गजेन्द्र सिंह, श्रीभान सिंह, नारायण सिंह व टॅवरसिंह द्वारा आरोपियों की तलाश के दौरान आसूचना संकलित कर मुखबीर एव तकनिकी सहायता से भरसक प्रयास कर आरोपी बड़ीसादड़ी थानांतर्गत बान्किया भागल निवासी 23 वर्षीय भैरूलाल पुत्र पूरणमल मौग्या,  निकुम्भ थानांतर्गत पालाखेडी डांग निवासी 19 वर्षीय विशाल पुत्र शोभालाल मौग्या को बापर्दा गिरफतार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर गहनता से मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ कर आरोपियों की निशादेही से लुटा गया माल सोने के आभूषण बरामद किये गये। उक्त वारदात में साथी आरोपी उदयलाल पुत्र पूरणमल मौग्या निवासी टपरियाखेडी थाना निकुम्भ व लाला पुत्र प्रताप मौग्या निवासी पालाखेडी थाना निकुम्भ को अनुसंधान से नामजद किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE