BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 7:03 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब हाईवे पर की घेराबंदी तो कार से पहुंचे तस्कर, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहे थे माल, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, दूसरा हुआ फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडाचूरा की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्वीफ्ट कार से 195.990 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस पर फायर करने वाला दूसरा तस्कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बेगू अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू  शिवलाल मीणा पु.नि. के निर्देश पर थाने के उप निरीक्षक शिवराज, कानि. ललितसिह, विजयसिह, बालकृष्ण, जगदीप, धमेन्द्र, मनोहर, कमलेश, अरूण, सुरेन्द्र, रामजीत सिंह व रतनसिह द्वारा गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे के लगभग कोटा चित्तौड़ हाईवे रोड़ पर मेनाल यातायात पार्किग के पास पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक स्वीप्ट कार काटून्दा-लाडपुरा की तरफ से आयी जिसको पुलिस जाप्ता के द्वारा रोकने का ईशारा किया गया। चालक द्वारा कार को नहीं रोकने पर पुलिस टीम द्वारा स्टॉप स्टीक कार के आगे डाली गई, जिस पर कार चालक द्वारा उक्त कार तेजगति से भागकर कार को एनएच 27 से नीचे उतार कर मेनाल की तरफ जाने वाली रोड़ पर ले गया। पुलिस जाप्ता ने पीछा किया तो कार को मेनाल पर्यटक स्थल की तरफ जाने वाले हाईवे के अण्डर ब्रिज के पास खड़ी कर कार का चालक व साथी दोनो अलग अलग दिशाओ मे भागने लगे। कार चालक के साथी ने कार से नीचे उतरते ही पुलिस जाप्ता पर फायर किया। मगर पुलिस जाप्ता  द्वारा कार चालक को धर दबोचा और कार चालक के साथी का पीछा किया। पीछा करते समय कार चालक के साथी द्वारा फिर पुलिस जाप्ता पर फायर किया गया, किंतु किसी को कोई चोट नहीं आई। जिस पर पुलिस ज़ाब्ता के द्वारा द्वारा जान की सुरक्षा करते हुए प्रतिरक्षा मे जवाबी हवाई फायर किया गया। कार चालक का साथी पिस्टल को हवा मे लहराता हुआ मेनाली नदी की तलहटी मे घने जंगल मे घुस कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। कार चालक का पुलिस जाप्ता के द्वारा पीछा कर बमुश्किल से धरधबोचा गया। कार की तलाशी ली गई तो कार मे भरे 11 कट्टो मे अधकूचला डोडाचूरा मिला। जिसका कुल वजन 195.990 किलोग्राम डोडाचूरा भरा होना पाया गया। दबोचे गए आरोपी कैलाश विशनोई पुत्र सूरजाराम विशनोई निवासी गाँव मुकाम थाना नोखा जिला बीकानेर और कार से उतर कर भागने वाला कार चालक का साथी दिनेश सारण पुत्र मानाराम सारण विशनोई निवासी निम्बड़ीयासर थाना नोखा जिला बीकानेर होना बताया। मौके पर आरोपी दिनेश द्वारा किये गये पिस्टल से फायर का खाली कारर्टीज जब्त किया गया।
उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी कैलाश विशनोई को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में व भागने वाले दिनेश सारण के विरूद्व थाना बेंगू पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध मे गहनता से पूछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE