BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 10:51 am
BIG NEWS : नीमच शहर का बंसल चौराहा और 55 साल की लीला देवी, जब पति गए मंदिर तो पीछे से पहुंचा नकाबपोश, फिर जैसे ही दिया इस भयानक वारदात को अंजाम तो उड़ गए सबके होश, सीसीटीवी में हुआ कैद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बंसल चौराहे के पास शुक्रवार रात एक रिहायशी अपार्टमेंट में 55 वर्षीय महिला लीला देवी गोयल की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित उनके निवास पर हुई। घटना के समय महिला घर में अकेली थीं, जबकि उनके पति गिरधारीलाल गोयल मंदिर गए हुए थे।

जानकारी मिलते ही रात करीब 9.30 बजे कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी लिफ्ट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा और घर में घुसा, लेकिन जबरन प्रवेश (फोर्स एंट्री) के कोई निशान नहीं मिले। इससे आशंका है कि आरोपी महिला का जानकार था, या महिला ने स्वेच्छा से दरवाजा खोला होगा। प्रथम दृष्टया लूट की मंशा नहीं लगती, क्योंकि घर का सामान अस्त-व्यस्त नहीं था।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। रतलाम से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया, जो देर रात 1 बजे घटनास्थल पर पहुंची। इससे पहले फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से निशान जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटेज मिली है, जिसके हावभाव और गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि-
लीला देवी के परिवार में पति गिरधारीलाल और एक बेटी है, जिसकी शादी सूरत में हुई है। पति की शहर में प्लास्टिक की दुकान है, लेकिन वे स्वास्थ्य कारणों से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। एसपी जायसवाल ने कहा कि यह एक संवेदनशील और जटिल मामला है, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। हाउस हेल्प और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE