BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 4:26 pm
NEWS : आपात स्थिति से निपटने के लिए हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में हुई मॉकड्रील, प्रोपेन लिकेज की घटना पर तुरंत पाया काबू, पुलिस और प्रशासन पहुंचा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। हिन्दुस्तान जिंक के चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर में बुधवार सुबह पायरो प्लांट स्थित प्रोपेन स्टोरेज एरिया में गैस लिकेज की सूचना पर जिंक प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आकर बचाव एवं स्थिति पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। जिंक प्रशासन के मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण एवं बाद में मॉक ड्रील की सूचना पर सभी ने राहत की सांस ली।
भारत सरकार के नेशल डिजास्टर मेनेजमेंट आथोरिटी के तहत् हिन्दुस्तान जिंक की ईकाई चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मंे इमरजेंसी रेस्पोन्स ड्रील किया गया। 11ः01 मिनट पर सबसे पहले पायरो इकाई में प्रोपेन लिकेज की सूचना पर जिंक प्रशासन की फायर ब्रिगेड एवं एम्बूलेंस के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची एवं तुरन्त बचाव एवं नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की। जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को तुरंत मौके की स्थिति एवं तैयारियों की जानकारी दी गयी। इस बीच आस पास के उद्योगों बिरला सिमेन्ट वर्क्स एवं आईओसीएल जालमपुरा, से मदद मांगी गई। मॉकड्रील के तहत् गैस लिकेज होने के बाद की स्थिति पर काबू पाने के लिए सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन के साथ ही जिंक में उपलब्ध साधनों स्प्रींकलर सिस्टम,फायर हाइडेªन्ट सिस्टम,फायर ब्रीगेड से नियंत्रण का प्रयास किया गया। चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर के लोकेशन हेड एवं साइट एमरजेंसी कंट्रोलर मानस त्यागी ने कंट्रोल रूम से सभी को दिशा निर्देशित किया, मौके पर हिन्दुस्तान जिं़क के सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार, इन्सिडेंट कंट्रोलर पुष्पेंद्र मीणा एवं राकेश दुर्गावत ने स्थिति को काबू करने हेतु निर्देश दिये।
बाहरी सहायता मिलने से पूर्व ही जिंक प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू पा लिया गया। उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, पुलिस उपधीक्षक गंगरार पीएल कुमावत, वरिष्ठ निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स सूरज प्रकाश जांगीड, पुलिस थाना गंगरार से थानाधिकारी, पुलिस कंट्रोल रूम जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस थाना चंदेरिया, तहसीलदार गंगरार एवं चित्तौडगढ़, श्री सांवलिया जी सामान्य चिकित्सालय की एंबुलेंस, अग्निशमन बिरला सीमेंट, एंबुलेंस 108, गंगरार एंबुलेंस, सीविल डिफंेस टीम, अग्निशमन चित्तौडगढ़, जीआरपी एवं अन्य ने पहुंच कर सुरक्षा बंदोबस्त में अपनी सक्रिय भूमिका निभायी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मॉक ड्रील को सराहनीय एंव सफल बताते हुए, किसी भी आपदा की स्थिति में उद्योग तत्परता से प्रबंधन एंव बचाव राहत के कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
मॉक ड्रील के दौरान आईओसीएल उपप्रबंधक सुरक्षा अंकित कुलहारी, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर से हेड एचआर अनूप कुमार, अमित सुराणा, सिक्योरिटी हेड जी मंलेशम, अमरीश कुमार, सेफ्टी विभाग से अभिषेक कोठारी, विनय, शुभम साहु, मीनाक्षी कुमावत, भगवती पालीवाल एवं रेणु ऋंगी उपस्थित रहेे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE