BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2025, 5:04 pm
BIG REPORT : नीमच में होगा आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार, ओम शिव भक्त मंडल, अग्रवाल विकास समिति और अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वावधान में होगा धार्मिक आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में जल्द ही आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होने वाला है! ओम शिव भक्त मंडल, अग्रवाल विकास समिति और अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 26 जुलाई तक सात दिवसीय शिव महापुराण कथा और रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के साथ होने वाला यह आयोजन गोमाबाई रोड स्थित सीएसवी अग्रसेन भवन में होगा। इस पावन अवसर पर परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतुभरा जी की शिष्या और वात्सल्या धाम बाड़मेर की पूज्या साध्वी सुश्री सत्या सिद्धा गिरी जी महाराज साहब अपने मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का अमृतपान कराएंगी। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें भक्त शिव महिमा का श्रवण कर सकेंगे।
कथा के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्वान आचार्य पंडितों के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रुद्राभिषेक में सम्मिलित होने वाले भक्तों को आवश्यक सामग्री अपने साथ लानी होगी। यह भक्तों के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अनुपम अवसर होगा। आज अन्नपूर्णा सेवा न्यास कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। 
प्रेस वार्ता में ओम शिव भक्त मंडल नीमच के अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, सचिव छाया वीरेंद्र जायसवाल, संयोजक प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला, संरक्षक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के अध्यक्ष अजय भटनागर सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस पुनीत आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE