नयागांव। मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर स्थित इंडियन ऑयल के मंगला फिलिंग स्टेशन पर गुरुवार को अमूल आउटलेट का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के चलते क्षेत्र के यात्रियों को अब एक ही स्थान पर ईंधन के साथ-साथ अमूल उत्पाद भी उपलब्ध हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन पर पहले से ही सीएनजी की सुविधा मौजूद है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।
इस अवसर पर इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी ओ.पी. वर्मा, क्षेत्रीय बिक्री अधिकारी जोगेंद्र सिंह, अमूल के ब्रांच मैनेजर सिद्धेश्वरी चौहान, क्षेत्रीय बिक्री अधिकारी संदीप कुमावत एवं टेरिटरी बिक्री अधिकारी खुशी सेन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तिलक और दुपट्टा पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम में पंप संचालक सुशील चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन का उद्देश्य बताया। नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, पूर्व पार्षद गोपाल शर्मा, मुकेश अग्रवाल, स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक भारत भूषण, वरिष्ठ अधिकारी दिलीप सिसोदिया, राहुल गौड़, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पुरोहित, अमूल क्षेत्रीय वितरक चिराग नागौरी, विश्वास नागौरी, रवि अग्रवाल, राहुल शर्मा, किशन शर्मा, बाबूलाल धाकड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक व पंप स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे अभिषेक चौधरी ने व्यक्त किया।