सेगांव। नगर के जय भोले युवा संगठन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष श्रावण मास में नगर के प्राचीन शिव टेकडी सरकार का आशीर्वाद से अपने 18 वे वर्ष में विशाल पैदल यात्रा क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर दर्शन कर यात्रा का आगाज हुआ। जिसमें लगभग 300 युवा शामिल होकर पद यात्रा कर सोमवार को ज्योर्तिलिंग ओम्कारेश्वर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। व नगर की सुख समृद्धि की कामना करेंगे।