सरवानियां महाराज। शहर में पवित्र सावन मास के अवसर पर सप्ताह भर की भागवत कथा का आयोजन श्री चारभुजा नाथ मंदिर सदर बाजार सरवानियां पर होगा। सावन शुक्ल पक्ष एकम रात्रि से प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का वाचन पंण्डित लक्ष्यानंद जी महाराज अल्हेड़ मनासा वालों के मुखारविंद से किया जाएगा। श्री चारभुजा नाथ मंदिर विकास समिति अध्यक्ष सुरेश जाट एंव सचिव रामनिवास जाट ने बताया कि लंबे समय के अंतराल के बाद पुनः शहर के बड़े बुजुर्गो की रायसुमारी में श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में समिति के तत्वावधान में श्री मद भागवत कथा का आयोजन दिनांक 25 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जायेगा। समस्त नगरवासी भक्तजन महिलाएं पुरुष कथा से सिधे जुड़ने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर जुड़ सकते हैं तथा प्रसाद वितरण और आरती लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रस्तावित है मंदिर जिर्णोद्धार-
सदर बाजार स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर जिर्णोद्धार को लेकर समिति लगातार बैठकें कर मंदिर जिर्णोद्धार के सुझावों पर अमल करते हुए आगे बढ़ रही है। आगामी समय में मंदिर जिर्णोद्धार को लेकर बड़ा निर्णय कर लिया जाएगा। जिर्णोद्धार का प्रस्तावित नक्शा तथा लागत एवं अन्य जानकारी मंदिर परिसर पर कथा के दौरान चस्पा कर दिए जाएंगे।