BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2025, 12:27 pm
KHABAR : इनरव्हील क्लब नीमच डायमंड की महिला शाखा ने रोटरी क्लब भवन में किया कार्यक्रम का आयोजन, नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इनरव्हील क्लब नीमच डायमंड की महिला शाखा ने रोटरी क्लब भवन में अपनी नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों ने दायित्व निर्वहन की शपथ ली और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। 
शपथ अधिकारी ने नवीन कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई और उन्हें कॉलर पिन लगाकर सम्मानित किया। मंच पर नव नियुक्त अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर, और कोषाध्यक्ष दिव्या जैन उपस्थित थीं।इनके साथ ही संयुक्त कलेक्टर ममता खेड़े, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, संगीता जोशी, नीतू पाटीदार, अर्पित जिंदल और पूजा खंडेलवाल सहित कई प्रमुख महिलाएं भी मौजूद रही। इस अवसर पर क्लब ने समाज सेवा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की।जरूरतमंदों को सिलाई मशीन और कंप्यूटर वितरित किए गए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। नवीन कार्यकारिणी ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अपने प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया.इनरव्हील क्लब नीमच डायमंड का सत्र 2025-26 का यह पदग्रहण समारोह संयुक्त कलेक्टर डॉ. ममता खेड़े के मुख्य आतिथ्य, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के विशेष आतिथ्य और डिस्ट्रिक्ट 304 की सी.सी.सी. चेयरमैन पी.डी.सी. संगीता जोशी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस दौरान अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर और कोषाध्यक्ष दिव्या जैन सहित सभी बोर्ड सदस्यों ने समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE