BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2025, 1:04 pm
NEWS : प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के जन्मोत्सव के मौके पर होगी अलम शरीफ (झण्डा) चढ़ाने की रस्म, कल जुटेंगे बड़ी संख्या में समाजजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के जन्मोत्सव (यौमे विलादत) के मौके पर 25 मोहरर्म, सोमवार 21 जुलाई को अलम शरीफ (झण्डा) चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही बाबा हुजूर के 84वें उर्स की चहल-पहल शुरू हो जाएगी।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद अब्बास अशरफी के अनुसार बाबा हुजूर के यौमे पैदाईश के मौके पर सोमवार बाद नमाज़े असर के आस्ताना ऐ आलिया एवं बुलन्द दरवाजा पर परम्परा अनुसार अलम शरीफ (झण्डा) चढ़ाने की रस्म अदा की जायेगी।
इस मुबारक मौके पर अहमद कबीर मंजील मे सोमवार प्रातः 11 बजे से दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्रा द्वारा हम्द, नात, मनकबत व तकरीर पेश की जाएगी।
बाबा हुजूर हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का जन्म 25 मोहरर्म 1292 हिजरी, 4 मार्च 1875 ईस्वी गुरूवार को डीसा-पालनपुर (गुजरात) मे कुरेशी मोहल्ला मे अब्दुल कादिर कुरेशी के घर जेनब बाई की कोख से हुआ था। इस खुशी मे हर साल अलम पेश करने की रस्म अदा की जाती है।
बाबा हुजूर का 84वां उर्स ईन्शा अल्लाह 01 अगस्त से शुरू होकर 03 अगस्त (6 सफर से 8 सफर) को जोहर की अज़ान से पहले कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। झण्डा चढाने की रस्म के साथ ही 84वें उर्स की अनोपचारिक शुरूआत हो जाएगी व जायरीन के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE