BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2025, 1:37 pm
KHABAR : चिया सीड की खेती से जिले के किसान अनिल कटारिया कमा रहे अच्छा मुनाफा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से दे रहे हैं धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खेती में किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान हितैषी कई योजनाएं एवं अभियान चला रहे हैं। इन योजनाओं एवं अभियानों के माध्यम से कृषकगण आधुनिक पद्धति से खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पर कृषि विभाग, आत्मा एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को खेती के नए-नए तरीके बताकर खेती करने की सीख दे रहे हैं।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा चिया सीड की फसल के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा कृषकगण जानकारी प्राप्त कर चिया सीड का उत्पादन कर रहे हैं। जिले के किसान चिया सीड का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में बागली विकासखंड के ग्राम अमोदिया के कृषक अनिल पिता कैलाशचंद्र अटारिया हैं।
कृषक अनिल कटारिया ने बताया कि उन्होंने खेती के क्षेत्र में नवाचार किया है। उन्होंने बताया कि आत्मा योजना अंतर्गत नवाचार घटक में प्राप्त चिया सीड को 01 एकड़ खेत में लगाया था जो की हमारे क्षेत्र के लिये बिल्कुल नई फसल हमारे क्षेत्र में यह फसल नहीं होती है। वे बताते हैं कि यह नवाचार आत्मा योजना के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में चिया सीड उत्पादन किया। एक एकड़ में 4 क्विंटल का उत्पादन हुआ तथा मंडी में 14 हजार रुपए क्विंटल के हिसाब से बिका। इसके उत्पादन में कुल लागत 9500 रुपए आई है, जिसमें लगभग 56000 रुपए की आय हुई।  उन्होंने बताया कि कम लागत में चिया सीड से उन्हें पम्परागत फसल जैसे गेहूं, चना के उत्पादन से अधिक प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से वे तथा उनका परिवार बहुत खुश हैं। वे शासन के इस नवाचार घटक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE