BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 11:15 am
KHABAR : नीमच में जिला स्वर्णकार समाज की बैठक संपन्न, नरेंद्र सोलीवाल बने नए जिला अध्यक्ष, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

नीमच। जिला स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आज नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र सोलीवाल (जावद) को जिलाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।
वर्तमान जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने उन्हें माला पहनाकर पदभार सौंपा। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से आगामी दिनों में किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला सचिव राजेश कुमार वर्मा ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष फकीरचंद सोनी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों व सदस्यों रमेश सोनी, नरेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी, पृथ्वी सिंह सोनी, यशवंत वर्मा, अनिल सोनी सहित अनेक समाजजनों ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं व बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE