BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 12:23 pm
KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन, पौधारोपण कर उपस्थित सदस्यों को बताया पर्यावरण का महत्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ नीमच के तत्वावधान में रविवार, 20 जुलाई को झरनेश्वर महादेव प्रांगण में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है-
जिलाध्यक्ष अंजलि पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष रीना बैरागी, जिला सचिव पिंकेश परिहार, जिला सह सचिव अमृतलाल मेघवाल, जिला मीडिया प्रभारी ललित शर्मा, जिला सलाहकार रोहित पटेल, धर्मेंद्र परिहार, संतोष शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप भट्ट, ईश्वर दायमा, मुस्तकीम गोरी को नियुक्त किया गया है। 
इसके साथ ही तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें  मनासा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष जलज निर्वाण, पालसोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमावत, उपाध्यक्ष राहुल आर्य, जावद ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष ललिता धाकड़ को बनाया गया है। 
कार्यकारिणी गठन के उपरांत, मनासा सिविल हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. पलास फुलेरा की गरिमामयी उपस्थिति में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा झरनेश्वर महादेव प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सामूहिक सहभागिता को सशक्त बनाना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE