BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 7:40 pm
KHABAR : मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उपशाखा की बैठक में सिंगोली के महेंद्र सिंह राठौड़ बने अध्यक्ष, ईष्टमित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उपशाखा सिंगोली एवं करणी सेना बेगूं की संयुक्त बैठक बेगूं तहसील स्थित मेवाड़ कन्या छात्रावास, काटुंदा मोड़ भवन पर संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष स्व. रामसिंह चुंडावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह राठौड़ (निवासी बेगूं) को महासभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर हिम्मत सिंह हाड़ा (मोरवन), भंवर सिंह मुरलिया, रामसिंह हाड़ा (बेगूं), भंवर सिंह गौड़ (मेघपुरा), भंवर सिंह (गुंजालिया) नियुक्त हुए।
महामंत्री पद पर कुलदीप सिंह गुड़ाखेड़ा व प्रह्लाद सिंह चावंडिया, सचिव पद पर राजेंद्र सिंह राठौड़ (श्रीपुरा) व भूपेंद्र सिंह (किला बेगूं), कोषाध्यक्ष छोटू सिंह धामंचा तथा सह कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह छोटाखेड़ा को मनोनीत किया गया। तेज सिंह जोधा (पटेलखेड़ी) व भंवर सिंह (काटुंदा) को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
सलाहकार मंडल में तूफान सिंह, राज सिंह व जोगेंद्र सिंह को मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि मीडिया प्रभारी की भूमिका अर्जुन सिंह (सेमलिया) को दी गई। सभी नवचयनित पदाधिकारियों को तिलक व केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया, अध्यक्ष को केसरिया साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छोटू सिंह द्वारा आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूती देने, सामाजिक बुराइयों को दूर कर युवाओं को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने तथा कन्या छात्रावास का विकास करने का संकल्प लिया। समाजजन ने छात्रावास में कक्ष निर्माण हेतु आर्थिक सहायता व सामग्री देने की घोषणा की।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे-
करणी सेना जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सावा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भीछोर, जिला उपाध्यक्ष खुशबू सिंह जोधपुरिया, जिला महासचिव हिम्मत सिंह दौलतपुरा, तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मुरलिया, हरिओम सिंह पंवार, विक्रम सिंह चौथपुरा, पिंटू सिंह मांडना, बालू सिंह मांडना, उत्तम सिंह बेगूं, देवराज सिंह पाडावास, जगवीर सिंह खेड़िया, हनुमान सिंह खेड़िया, जीतू सिंह जोधपुरिया, ईश्वर सिंह बेगूं, श्रवण सिंह दौलतपुरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

400 से अधिक समाजजन एवं मातृशक्ति की भागीदारी- 
कार्यक्रम में देवी सिंह, जगनाथ सिंह, अमर सिंह, भगवान सिंह, भगवत सिंह, शिवसिंह, बाघसिंह, नारायण सिंह, जगमाल सिंह, शक्तिसिंह, भेरूसिंह, केसरसिंह, फूलसिंह, लक्ष्मणसिंह व अन्य ठिकानों से आए 400 से अधिक राजपूत समाजजन एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया। संचालन जोगेंद्र सिंह छोटाखेड़ा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE