BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2025, 7:52 pm
NEWS : डुंगाजी का खेड़ा में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया के सीएसआर मद से 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश में विकास के नित नये आयाम स्थापित किये जा रहे है। यह विचार विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा क्षैत्र के ग्राम डुंगाजी का खेड़ा में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया के सीएसआर मद से 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान विकास पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। जनहित के कार्याे व योजनाओ को प्राथमिकता से आरंभ कर पूर्ण कराया जा रहा है।  उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया के सीएसआर मद से क्षैत्र में विकास कार्य कराये जाने की सराहना करते हुए उम्मीद जताई की विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ में इस प्रकार का सहयोग अनवरत मिलता रहेगा। इस दौरान विधायक आक्या व अन्य द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, उप प्रधान प्रतिनिधि नंदलाल जाट, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के लोकेशन हेड मानस त्यागी, सीएसआर हेड सुन्दरलाल, सांवला, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश धाकड़, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मथरालाल जाट, प्रभुलाल जाट, नंदलाल जाट, घीसालाल जाट, नारायण जाट, बालु जाट, रतन पटवारी, गोरधन जाट, चंपालाल जाट, नारायण नाथ, शंभुदास बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE