BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 10:53 am
KHABAR : टीना धाकड़ बनीं श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर, अब महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनपद पंचायत सदस्य टीना सुनील धाकड़ को श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर एवं प्रदेश अध्यक्ष पवित्रा नागर (भोपाल) की सहमति एवं अनुशंसा पर की गई।
धाकड़ की इस नियुक्ति से धाकड़ समाज की महिलाओं में हर्ष का वातावरण है। समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाज के लोगों का कहना है कि जब समाज की महिलाएं, युवा और सभी वर्ग सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तब समाज का समग्र विकास संभव होता है और एक उन्नत समाज, सशक्त राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीना धाकड़ ने महासभा के शीर्ष नेतृत्व- राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र नागर, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर एवं प्रदेश अध्यक्ष पवित्रा नागर के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगी तथा समाज हित में निरंतर कार्य करती रहूंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE