नयागांव। अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 01, कबीर कॉलोनी निवासी पर्यावरण प्रेमी और समाजहितैषी संत स्व. हरदेवजी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संत स्व. हरदेवजी, इंडियन आर्मी के भूतपूर्व सैनिक स्व. कालूराम फौजी के प्रथम सहयोगी रहे और मालवा-मेवाड़ क्षेत्र में समाजसेवा एवं पर्यावरण चेतना के लिए जाने जाते थे।
कार्यक्रम में कॉलोनी के सभी निवासियों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर देशव्यापी समाजसेवक माधव सिंह सिसोदिया, पार्षद प्रतिनिधि छगन सिंह जीएल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण किया और कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अमूल्य आधार हैं और इन्हें लगाना एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने श्रमदान कर पौधारोपण में सहभागिता निभाई। इस नेक कार्य में अश्वजित बौद्ध बंते, नोजी बाई, रोशनलाल, मांगीलाल महाराज, कालूराम, कांशीराम, रामलाल, मन्नालाल, भगवानलाल, महेताब, गिरधारी, रेशकुमार, बाबूलाल, भीमसिंह, हंसराज, मुकेश, सुरेश, भेरूलाल, अनिल, कमल, राहुल, भूपेंद्र, नेक्षत्रेन्द्र, गोकुल, राजेश, नितिन, संदीप, सुमेर, मोनू सहित अनेक नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने संत स्व. हरदेवजी के जीवन आदर्शों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।