छोटीसादड़ी। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर माँ विंध्यवासिनी धाम केसुंदा में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर भादवामाता राजराजेश्वरी गुरुकुल से सभी गुरुजन एवं बटुक विद्यार्थी मातारानी के दर्शन हेतु केसुंदा धाम पधारे। गुरुकुल से पधारे समस्त गुरुजन व बटुकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई, जिसकी समुचित व्यवस्था हेतु मंदिर समिति के सभी सेवादार भक्तजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रही-
- ब्राह्मण पूजन प्रातः 10.00 बजे
- बटुक पूजन प्रातः 10.15 बजे
- भोजन प्रसाद वितरण प्रातः 10.30 बजे से
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर ब्राह्मण एवं बटुक भोजन का विशेष महत्व होता है। इस आयोजन से न केवल धर्म लाभ मिलता है, बल्कि संस्कृति और परंपराओं का भी संरक्षण होता है। मंदिर के पुजारी मुकेश नागदा एवं प्रदीप नागदा के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। माँ भादवामाता के श्रीचरणों में गुरुकुल के बच्चों एवं उनके साथियों को श्रद्धा भाव से भोजन प्रसाद भी प्रदान किया गया। यह आयोजन माँ विंध्यवासिनी मंदिर समिति केसुंदा के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय भक्तों की सराहनीय सहभागिता रही।