BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2025, 2:20 pm
KHABAR : श्रावण तीज- रामराजा सरकार के नए रूप में हुए दर्शन, झूला झूलाने दूर-दूर से आए श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें, पढे़ खबर

Share On:-

निवाड़ी। श्रावण तीज पर श्री रामराजा सरकार मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रभु को भक्तों के दर्शन के लिए झूले में विराजित किया गया है। श्रद्धालु अपने आराध्य को झूला झुलाने का सौभाग्य पाने के लिए पहुंच रहे हैं।


मंदिर में सावन तीज का पर्व पूरे वैभव और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्त आशीर्वाद पाने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। दोपहर 12 बजे मंदिर में विशेष आरती का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भाग लिया।


मंदिर प्रांगण में बाहर से मंगाए गए फूलों से सुंदर सजावट की गई है। भगवान श्रीरामराजा सरकार को झूले पर विराजमान किया गया है। बुंदेलखंड के छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना और आसपास के कई जिलों से भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं।


मंदिर के बाहर खिलौनों और खाने-पीने की दुकानें भी लगी हैं। इससे मेला जैसा माहौल बन गया है। श्रावण तीज का महत्व शास्त्रों में भी वर्णित है। श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी झूले का आनंद लेते हैं।


कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने मंदिर प्रबंधक होने के नाते 12 बजे की आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 27 तारीख से भगवान झूले में आए हैं। वे तीन दिनों तक यहां रहेंगे। मंदिर प्रबंधन ने इसके लिए विशेष तैयारी की है। कलेक्टर के साथ एसडीएम अनुराग निगवाल और तहसीलदार सुनील बाल्मीकि भी मौजूद रहे।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया मेला और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 200 से 250 जवानों की तैनाती की है। मंदिर परिसर, मुख्य चौराहे, बेतवा नदी किनारे, महलों के पास और मंदिर के पीछे पुलिस की विशेष टुकड़ियां तैनात की गई हैं। एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से पूरे मेले की निगरानी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE