BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 12:16 pm
KHABAR : महादेव की नगरी से कावड़ यात्रा रवाना, नन्हेश्वर से गुप्तेश्वर तक गूंजे बोल बम के जयकारें, कावड़ियों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर

Share On:-

भगवानपुरा। सतपुड़ा की तलहटियों में बसे भगवानपुरा क्षेत्र की पावन भूमि एक बार फिर "बोल बम" के नारों से गूंज उठी, जब रविवार सुबह से महादेव के भक्तों की विशाल कावड़ यात्रा नन्हेश्वर धाम से गुप्तेश्वर महादेव के लिए रवाना हुई। यह यात्रा भगवानपुरा के सनातनी युवाओं द्वारा हर वर्ष श्रावण मास में आयोजित की जाती है, जिसमें भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
नन्हेश्वर से गुप्तेश्वर आस्था की 25 किमी यात्रा-
भगवानपुरा के श्रद्धालु नन्हेश्वर धाम — जोकि ऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि के रूप में विख्यात है — से 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कामोद के प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा पर निकले। शिवभक्तों की यह टोली नन्हे-मुन्ने बालकों से लेकर बुजुर्गों तक। संपूर्ण यात्रा "बोल बम", "हर हर महादेव" जैसे जयघोषों से भक्ति रस में डूबी रही। वहीं भगवानपुरा थाना प्रभारी इलापसिंह मुजाल्दे पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE