BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 1:51 pm
KHABAR : महाकाल की तर्ज पर बने शिवलिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक, सावन सोमवार पर सिंगरौली के बैढ़न में 31 परिवारों ने किया अनुष्ठान, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। जिले के बैढ़न रामलीला ग्राउंड में सावन सोमवार के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इसका आकर्षक पहलू उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर बनाया गया शिवलिंग रहा।


बैढ़न के संयुक्त व्यापारी मंडल की ओर से लगभग 5 साल पहले शुरू किया गया यह आयोजन अब हर साल सावन सोमवार पर नियमित रूप से होता है। इस वर्ष 31 वेदियां बनाई गईं, जिन पर परिवारों ने एक साथ रुद्राभिषेक किया गया।


इसमें शामिल होने वाले भक्त अशोक सिंह ने बताया कि वे कई वर्षों से इस आयोजन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ष्परिवार के साथ बैठकर रुद्राभिषेक करने से बड़ी शांति मिलती है।


पुजारी अनुजधार द्विवेदी ने बताया कि सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आराधना का सबसे सरल माध्यम रुद्राभिषेक है। उन्होंने सभी भक्तों को पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया।


कार्यक्रम में रुद्राभिषेक करने वाले भक्तों के अलावा 50 से अधिक लोग इस अनुष्ठान को देखने के लिए पहुंचे। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा राम केसरी ने बताया कि उनका उद्देश्य सभी भक्तों को रुद्राभिषेक कराना है।


उन्होंने कहा, कई बार लोग चाहकर भी अपने घर में रुद्राभिषेक नहीं कर पाते। हमारा प्रयास है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना से कोई भी वंचित ना रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE