BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 4:24 pm
KHABAR : शंख, डमरू और भव्य झांकियों के साथ निकली कावड़ पदयात्रा, श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से किया भगवान शिव का अभिषेक, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, पढे़ खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। सावन माह के चलते करेली के मनोकामेश्वर मंदिर में आज रुद्र सेना के द्वारा कांवड़ पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बसों के माध्यम से नर्मदा नदी के सतधारा घाट पहुंची। वहां स्नान, पूजन व मां नर्मदा की विधिवत आराधना के बाद कांवड़ियों ने नर्मदा जल लेकर पदयात्रा शुरू की। 


भगवान भोले के भक्त डमरू, शंख, और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ करेली के मनोकामेश्वर मंदिर तक पैदल पहुंचे। यात्रा के दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां सजाई गईं। जिनमें भगवान शिव, नंदी और राष्ट्रीय एकता की झलक दिखाई दी। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का नर्मदा जल से अभिषेक किया और धर्म लाभ प्राप्त किया।


पदयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह की त्रिवेणी देखने को मिली। बहरहाल मनोकामेश्वर मंदिर में संपन्न हुई यह पदयात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में अध्यात्मिक एकता और सद्भाव का संदेश भी दे गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE