BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 1:23 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, तीसरे राउंड की गिनती में प्राप्त हुई इतने करोड़ की चढ़ावा राशि, भक्तों ने इस बार भी तोड़ा रिकॉर्ड, आज चलेगा चौथा राउंड, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार से नकदी गिनने का सिलसिला लगातार जारी है। मंदिर प्रशासन द्वारा सोमवार को गिनती के तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें  7 करोड़ 63 लाख 25 हजार की राशि गिनी गई।

23 जुलाई को खोला गया था भंडार
परंपरा अनुसार, मंदिर का भंडार हर महीने अमावस्या से पहले चतुर्दशी के दिन खोला जाता है। इस बार 23 जुलाई को भंडार खोला गया और उसी दिन गिनती का पहला चरण शुरू हुआ, जिसमें 7 करोड़ 15 लाख की नकदी गिनी गई थी। इसके बाद 25 जुलाई को हुए दूसरे चरण में 3 करोड़ 35 लाख की राशि सामने आई। अब तीसरे चरण की गिनती के बाद कुल 18 करोड़ 13 लाख 25 हजार की नकदी गिनी जा चुकी है।

श्रद्धालुओं की भीड़ रही, दो दिन बंद रहा कार्य-
24 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। वहीं 26 व 27 जुलाई (शनिवार-रविवार) को गिनती का कार्य स्थगित रहा। 29 जुलाई (मंगलवार) से अगला चरण शुरू हो गया है।

सुरक्षा के बीच पारदर्शी गिनती प्रक्रिया-
भंडार गिनती की पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन की देखरेख में, बैंक अधिकारियों, ट्रस्ट सदस्यों और सुरक्षा एजेंसियों की उपस्थिति में की जा रही है। मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही है और पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड भी हो रही है। भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर यहां चढ़ावा चढ़ाते हैं, जिसे नियमित रूप से संग्रहित कर हर माह भंडार से निकाला जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE