भादवामाता। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत 30 जुलाई 2025 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय भादवामाता में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं महिला बाल विकास सभापति रतनलाल मालावत, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल नागदा, ग्राम पंचायत सरपंच मिठूबाई सुरावत एवं पूर्व मंडल महामंत्री नवलकृष्ण सुरावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश बैरागी ने किया एवं आभार प्रदर्शन शाला प्रभारी भागीरथ गुर्जर ने किया।