कुकड़ेश्वर। नगर के लालबाई-फूलबाई मंदिर क्षेत्र में मंगलवार को एक छोटे नंदी भगवान के घायल होने की सूचना मिलते ही गौसेवकों और पशु चिकित्सक की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। जैसे ही मिश्रीलाल जी को यह जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल आवश्यक सहायता हेतु समर्पित गौभक्तों और चिकित्सा टीम को सूचित किया।
इस पुनीत कार्य में पशु चिकित्सक डॉ. पवन प्रजापति द्वारा नंदी बाबा का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के दौरान नगर के कई समर्पित गौसेवक सेवा भावना से उपस्थित रहे और उन्होंने घायाल नंदी की सेवा में योगदान दिया।
सेवा में विशेष रूप से सहयोग देने वाले गौभक्तों में शामिल हैं-
मनीष गोडाल, नवीन जागोलिया, शेलू दलवारिया, टीनू मालवीय, नरेंद्र कुशवाह।
इन सभी गौसेवकों ने अपनी मानवता, सेवा भावना और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायाल नंदी की मदद की। उनकी यह सेवा सराहनीय है और समाज के लिए प्रेरणादायक भी। गौसेवा परिवार द्वारा सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है और यह कामना की गई कि गौ माता सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और उन पर सदा अपनी कृपा बनाए रखें।