BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 10:58 am
KHABAR : भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी को लेकर नगर में निकली भव्य वाहन रैली, भक्तों में दिखा गजब का जोश, जयकारों से गूंजा मार्ग, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी को लेकर नगर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। नगर में रविवार शाम 4 बजे भगवान भोलेनाथ मंदिर प्रांगण से एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया।

वाहन रैली में नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवभक्तों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की भक्ति धुनों के साथ भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। बच्चों ने साइकिलों पर तिरंगे और धार्मिक ध्वज लगाकर रैली की अगुवाई की, तो वहीं युवा बाइक पर सवार होकर भगवान शिव के झंडे लिए हुए पूरे जोश और भक्ति के साथ रैली में शामिल हुए।

नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया और रैली का समापन पुनः भगवान भोलेनाथ मंदिर परिसर में हुआ, जहां भक्तों ने सामूहिक आरती कर भगवान से नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE