BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 4:58 pm
BIG NEWS : शहर भ्रमण पर निकले नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव, महाआरती के साथ हुई शाही सवारी की शुरूआत, भगवान की भक्ति डूबे श्रद्धालू, जगह-जगह हो रहा स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्रावण माह के चौथे सोमवार को आज नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए शहर भ्रमण पर निकले। श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी की शुरूआत शाम 4 बजे किलेश्वर मंदिर परिसर में आरती के साथ हुई। शाही सवारी की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ज़ोर-शोर से तैयारियाँ चल रही थी। इस आयोजन के प्रमुख संयोजक युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा के नेतृत्व में भव्य सवारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। 

सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालू- 
पूरे सावन माह में श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है। प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, भजन-संध्या और अभिषेक जैसे आयोजनों की श्रृंखला जारी है। मंदिर परिसर को विद्युत साज-सज्जा से आकर्षक रूप में सजाया गया है। 24 जुलाई हरियाली अमावस्या के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 27 जुलाई को सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन हुआ। आज 4 अगस्त सोमवार को भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। 

डमरू पार्टी व आदिवासी लोक नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र- 
समाजसेवी अरूल अरोरा ने बताया कि श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी में भगवान भोलेनाथ राजसी रथ में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक झांकियाँ और धार्मिक प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस बार झांस डमरू पार्टी, विशाल नंदी, राधाकृष्ण, बाहुबली हनुमान, अघोरी, नर मुंड के साथ भोलेनाथ, आदिवासी लोक नृत्य, विद्धुत चलित झांकिया और भव्य आतिशबाजी शाही सवारी प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र बनी। शाही सवारी का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE