BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 5:59 pm
KHABAR : नाग लोक के श्रृंगार में दर्शन दिए मनोकामना महादेव ने, सावन सोमवार की मनमोहक झांकी बनी भक्तों के आकर्षक का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार को नीमच शहर के सिटी रोड स्थित बैकुंठ मुक्तिधाम (बड़ी पुलिया के पास) स्थित मनोकामना महादेव मंदिर में भव्य झांकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोलेनाथ को नाग लोक श्रृंगार में झोपड़ी में विराजित कर दर्शन हेतु प्रस्तुत किया गया।

मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह जायसवाल ने बताया कि झांकी में महादेव के सिर पर जटाओं से अमृतमयी गंगा की धारा बहती दिखाई गई। साथ ही हिमालय स्थित कैलाश पर्वत के दृश्य, नाग देवता और सर्पों की सजावट ने श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव प्रदान किया। सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तों ने झांकी के दर्शन कर मंगल मनोकामना का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में संरक्षक शिव माहेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में भक्ति, आस्था और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE