BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 6:19 pm
KHABAR : बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे शाजापुर, बैठक लेकर की चर्चा, 31 अगस्त को जिले में होगा ये बड़ा आयोजन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। शहर में बामसेफ के सहयोगी संगठन भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश द्रविड़ का आगमन हुआ। उन्होंने कांजा रोड स्थित सौराष्ट्रीय समाज की धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की। इस बैठक में समाजिक परिवर्तन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश द्रविड़ ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को जिले में एक बड़ा अधिवेशन होना है। इस अधिवेशन को लेकर आज चर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया।  अधिवेशन में जिले के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे और समाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
बैठक में समाजिक परिवर्तन के मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश द्रविड़ ने कहा कि समाज में अभी भी कई समस्याएं हैं जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और अधिवेशन की तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE