BREAKING NEWS
खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<     REPORT : विश्व मानव दुर्व्यापार निरोधी दिवस पर.. <<     KHABAR : खरगोन पुलिस का जनजागरूकता कार्यक्रम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 5:54 pm
KHABAR : करणी सेना परिवार की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, अगस्त माह की इस तारीख को शाजापुर में होगा भव्य आयोजन, 10 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता संभावित, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। करणी सेना परिवार द्वारा आगामी 14 अगस्त को शाजापुर जिले में एक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर श्री जीवन सिंह शेरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही करणी सैनिकों व सर्व समाज के युवाओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। जिलेभर के करणी सैनिक आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

तिरंगा यात्रा रैली में बड़ी संख्या में सहभागिता-
डोडिया जी के अनुसार, शाजापुर जिले से लगभग 10,000 की संख्या में करणी सैनिक और सर्व समाज के युवा इस तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का संचार करना है।

रैली का मार्ग और कार्यक्रम
एकत्रीकरण स्थल- टंकी चौराहा, सब्जी मंडी
रैली मार्ग- सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर एबी रोड, ट्रैफिक पॉइंट, बस स्टैंड, नई सड़क, चौक बाजार, छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, बालवीर हनुमान मंदिर, कुम्हारवाड़ा, महुपुरा रपट होते हुए महुपुरा चौराहा, गायत्री मंदिर मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप चौराहे तक पहुँचेगी। वहां महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात पुनः टंकी चौराहा स्थित मंडी प्रांगण में आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

विशेष जानकारी-
रैली के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह शेरपुर युवाओं को संबोधित करेंगे और करणी सेना की विचारधारा, सामाजिक सरोकारों और देशभक्ति पर अपने विचार प्रकट करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE