BREAKING NEWS
यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     NEWS : ₹10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 12:25 pm
NEWS : 61 यूनिट रक्तदान कर मनाया रक्षाबंधन पर्व, एटीबीएफ ने लगातार 9 वें साल रक्षाबंधन पर लगाया शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इस क्षेत्र में कार्यरत संस्था आचार्य तुलसी ब्लड फाउंडेशन द्वारा शनिवार को शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ जिसमें भाई-बहन,  पति-पत्नी, पिता -पुत्र, भाई- भाई , जैसे कई जोड़े शामिल हुए सेतु मार्ग पर खड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिविर का उदघाट्न सुबह डीएसपी विनय जी चौधरी, एटीबीएफ के संस्थापक सुनील ढीलीवाल, कैंप प्रभारी ललित टहैलियानी ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप प्रभारी ललित टहैलियानी ने बताया कि अजय राज चुंडावत ने 21 वीं बार, प्रेमचंद टेलर ने 13 वी बार, कैलाश माली ने 24 वीं बार रक्तदान किया।
जिसमें कोमी एकता की मिशाल कायम हुई मुस्लिम भाई साजिद खान, आसिफ खान, जाहिद हुसैन, न्याज मोहम्मद ने भी रक्तदान किया दोपहर तक एक के बाद  कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में रक्तदाताओं को राखी बांध कर श्रीफल भी भेट किया जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से लीलाशंकर, गोपाल अहीर आदि ने रक्त संग्रहित किया।
शिविर में रुद से आए भाई बहन ने भी रक्तदान किया।
टीम एटीबीएफ के दिनेश वैष्णव, देव शर्मा, लक्ष्मण छिपा, संजय जैन, कैलाश सोनी, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र टेलर, अपुल चिप्पड़, नासिर हुसैन मंसूरी, कुंदन गुर्जर, मदन गोस्वामी, रवि जैन, दिलीप सुथार, राजकुमार कुमावत महिला टीम से तारा पारिक, अनामिका चौहान, ऊषा कुमावत, सपना भड़कतिया आदि ने सेवाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE