BREAKING NEWS
यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     NEWS : ₹10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर जिले में जहरीले मेहमान.. <<     REPORT : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2025, 5:12 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सुखानंद धाम से दर्शन कर गांव लौट रहा था परिवार, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की भनक लगते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुखानंद धाम के दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के सात लोगों का सफर रविवार को  अचानक एक हादसे में तब्दील हो गया। श्रद्धालुओं का ऑटो एक खाई में जा गिरा। इस हादसे में परिवार के सात सदस्य घायल हो गए, जिनमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है। यह दर्दनाक घटना सुखानंद अठाना रोड पर हुई। राजस्थान के राजसमंद जिले के घटेरा गांव का यह परिवार दर्शन के बाद एक ऑटो से वापस लौट रहा था। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक संकरी सड़क पर अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर करीब 12 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों में मनोहर सिंह उम्र (40) वर्ष, कमला उम्र 60 वर्ष, लक्ष्मी उम्र 59 वर्ष, गीता उम्र 29 वर्ष, उदय सिंह उम्र 50 वर्ष, प्रदीप उम्र 17 वर्ष और धन्नी उम्र 80 वर्ष शामिल हैं। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस कर्मियों दीपक सेन ईश्वर और ज्ञानेश धनगर ने तुरंत प्राथमिक उपचार कार्य  किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत नीमच के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। 80 वर्षीय धन्नी की ज्यादा चोटें आई है, और उनका सघन इलाज जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE