BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2025, 7:37 pm
KHABAR : नीमच की लालमाटी से जाजू कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने प्रदेश स्तर पर लहराया परचम, हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच जिले की लालमाटी से उपजी प्रतिभाशाली छात्रा तनवीर आबेदीन, जो श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं, ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में भौतिक शास्त्र विषय में संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया।

जाजू कन्या महाविद्यालय, जो महिला शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है, इस उपलब्धि से गर्व महसूस कर रहा है। इस महाविद्यालय की छात्राओं ने निरंतर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और तनवीर की सफलता उसी परंपरा का प्रतीक है।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने तनवीर को अपने निवास पर सम्मानित करते हुए कहा कि “नीमच की बेटी का प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना जिले के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह हर युवा लड़की के लिए मिसाल है।”

जाजू गर्ल्स कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एन. के. डबकरा ने  तनवीर को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आर. के. पेंसिया, डॉ. बीना चौधरी, डॉ. पी. सी. रांका, डॉ . साधना सेवक, डॉ. अक्षय पुरोहित, आशा कनिंक एवं पूरे महाविद्यालय परिवार ने तनवीर की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हृदयपूर्वक बधाई दी।

नीमच की लालमाटी से उपजी तनवीर की यह सफलता न केवल जाजू कन्या महाविद्यालय की, बल्कि पूरे जिले की शिक्षाविद् एवं युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE