नीमच। इंडियन किड्स फिटनेस एकेडमी नीमच द्वारा इंडिया खेलो फुटबॉल सीज़न-5 सिटी ट्रायल का आयोजन 28 सितंबर, रविवार को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम, नीमच में प्रातः 8 बजे से किया जाएगा।
इस ट्रायल में लड़के और लड़कियाँ दोनों भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया है-
2008—2010 में जन्मे बच्चे
2011—2012 में जन्मे बच्चे
2013—2014 में जन्मे बच्चे
प्रतिभागियों का पंजीकरण शुल्क 295 रखा गया है।
ट्रायल प्रक्रिया-
सिटी ट्रायल में चयनित खिलाड़ी ज़ोनल स्तर पर जाएंगे। ज़ोनल से क्वालीफाई करने पर खिलाड़ी आईकेएफ नेशनल फाइनल तक पहुँचेंगे, जहाँ उन्हें प्रोफेशनल क्लबों द्वारा स्काउट किए जाने का अवसर मिलेगा।
सूचना-
सिटी, ज़ोनल और नेशनल फाइनल के लिए प्रतिभागियों को यात्रा, आवास और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
यह ट्रायल बच्चों के लिए अपने फुटबॉल कौशल दिखाने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है।