शाजापुर। कराते में देश और विदेश में नगर को पहचान दिला चुकी एरिका गुप्ता को भोपाल में श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान किया गया। इस समारोह में देशभर के कई खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया था। उसमें एक एरिका गुप्ता को भी इस समारोह में आमंत्रित कर बड़ी हस्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि विश्वामित्र अवार्डी व भारतीय कराते टीम के कोच जयदेव शर्मा, पद्मश्री अवार्ड व कमेंटेटर सुशील दोषी, दक्षिण पश्चिम विधानसभा भोपाल के विधायक भगवानदास सबनानी, महिला व पुरूष दोनो की आवाज के गायक अंतर्राष्ट्रीय सिंगर सायराम एस अय्यर व भोपाल महापौर मालती राय भी उपस्थित थी। जिनकी उपस्थिति में नगर की कराते चौम्पियन व नेशनल खिलाड़ी एरिका गुप्ता को श्रेष्ठ प्रतिभा खिलाड़ी अवार्ड से सम्मानित किया गया। एरिका की इस उपलब्धि पर एरिका के पिता व कराते एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. शुभम गुप्ता, कोच माजिद खान, टेक्निकल डायरेक्टर एमेच्योर कराते एसोसिएशन पारितोष शर्मा, सोनाली गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए एरिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समन्वय भवन भोपाल में आयोजित समारोह में एरिका को सम्मानित श्रेष्ठ प्रतिभा खिलाड़ी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसने वर्ष 2023 में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराते चौम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता, 2024 में पंचकुला हरियाणा में आयोजित नेशनल कराते प्रतियोगिता मे सिल्वर मैडल जीता। इसके अलावा वर्ष 2025 में ग्वालियर में आयोजित ओपन नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल, सरबिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया, श्रीलंका में आयोजित एशियन गेम में भी भारतीय टीम का एरिका द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया था। जिसमें टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।