मनासा। आगामी नवंबर माह में त्रिपुरा में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में मध्यप्रदेश टीम के लिए मनासा की माही समदानी (डी/ओ प्रमोद समदानी) का चयन हुआ है।
माही ने इससे पूर्व संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद 22 से 25 सितंबर तक सीहोर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की टीम में स्थान बनाया।
माही की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।